फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shweta in essay and Pratima got first position in painting

निबंध में श्वेता और चित्रकला में प्रतिमा को मिला प्रथम स्थान

Tue, 02 Feb 2021 05:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
Shweta in essay and Pratima got first position in painting
चुर्क। वन रेंज के धंधरौल बांध पर मंगलवार को विश्व वैटलैंड और बर्ड फेस्टिवल दिवस का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रभागीय वनाधिकारी सोनभद्र संजीव कुमार सिंह ने किया। इसमें श्री पारस नाथ इंटर कालेज बिरधी की छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। यहां निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। सात छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि पशु और पक्षियों की सेवा करना ही मानव जीवन की प्रमुखता होनी चाहिए। धंधरौल बांध में आने वाले प्रवासी पक्षी जो हजारों किमी की दूरी से चलकर हमारे क्षेत्र में आते हैं और आकर्षण का केंद्र होते हैं, इनकी सुरक्षा करना हम सभी का दायित्व है। इसके लिए वन विभाग दृढ़ संकल्पित है। इस मौके पर निबंध में श्वेता मौर्या को प्रथम और चित्रकला में प्रतिमा चौधरी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा अमिषा पटेल, गंगा पटेल, अंजली सिंह, अनन्या मौर्या, रीता मौर्या को भी पुरस्कृत किया गया। रामगढ़ रेंज से सतेंद्र कुमार सिंह, मांची डीबी सिंह, मुन्ना लाल सिंह, राजेंद्र शर्मा,जन्मेजय सिंह भार्गव आदि मौजूद रहे। संचालन रामेश्वर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed