फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shri Ramcharit Manas Navah Path Mahayagya in Sonbhadra

श्रीरामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ 25 से

Wed, 23 Dec 2020 06:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Shri Ramcharit Manas Navah Path Mahayagya in Sonbhadra
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित आरटीएस क्लब मैदान में 25 दिसंबर से श्रीरामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ का आयोजन किया गया है। आचार्य सूर्यलाल मिश्र के आचार्यत्व में 111 भूदेवों द्वारा नवाह्न पाठ किया जाएगा। इस साल कोरोना महामारी की वजह से लोग यज्ञ स्थल की परिक्रमा नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

महायज्ञ समिति के अध्यक्ष राधेश्याम जालान और महामंत्री सुशील पाठक का कहना है कि 25 दिसंबर से दो जनवरी तक सुबह सात बजे से प्रभु का शृंगार, पूजन एवं आरती तथा नौ बजे से मानस पाठ किया जाएगा। देर शाम सात बजे से संगीतमय श्रीराम कथा होगी। 26 दिसंबर को दोपहर में रामचंद्र जी का जन्मोत्सव, 27 को श्रीराम विवाह, एक जनवरी को रावण वध और दो जनवरी को भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक होगा। तीन जनवरी को सुबह 11 बजे से भंडारा एवं प्रसाद वितरण एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। मुख्य यजमान अजय शुक्ला, कथावाचक गोरखपुर के हेमंत त्रिपाठी और आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी, शिवकुमार शास्त्री, अनिल पांडेय और यशवंत पांडेय रहेंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से इस साल भक्तगण यज्ञस्थल की परिक्रमा नहीं कर सकेंगे। सभी कार्यक्रम सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कराया जाएगा। रामचरित्र मानस पाठ के लिए पंडाल सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed