फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   shramdan

श्रमदान कर ग्रामीणों ने की नाली की सफाई

Fri, 07 Aug 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
shramdan
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बेठीगांव गांव में श्रमदान कर नाली की सफाई करते ग्रामीण। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेठीगांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को श्रमदान करके नाली की सफाई की। ग्रामीणों के सहयोग करीब 300 मीटर नाली की सफाई करके खेत में पानी पहुंचाया गया। ग्रामीणों का कहना है नाली सफाई न होने से उनके खेतों में नहर का पानी नहीं पहुंच पा रहा था, इसलिए नाली की सफाई की गई।घाघरा मुख्य नहर से निकली सिरपालपुर माइनर एवं नालियों की सफाई नहीं होने से टेल के किसानों के खेत में नहर का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पूर्व प्रधानपति अनूप तिवारी सहित अन्य ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से की थी। रामधनी के घर से मदन प्रसाद केशरी के घर तक करीब एक किलो मीटर नाली सफाई के लिए ग्राम पंचायत को धन भी आवंटित कर दिया गया। लेकिन एक माह बाद भी नाली की सफाई शुरू नहीं हुई। आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान नाली सफाई कराने में रुचि नहीं ले रहे है। सिंचाई के अभाव में खराब हो रही धान की फसल को बचाने के लिए शुक्रवार को पूर्व प्रधानपति के नेतृत्व में नार सिंह, अनिल मौर्य, सोनू, शिवनारायण, आशीष तिवारी, चिंतामणि, रिंकू, रामजियावन कनौजिया, छोटे भारती आदि ने नाली की सफाई शुरू की। ग्रामीणों ने श्रमदान कर करीब 300 मीटर तक नाली की सफाई की और नहर का पानी खेत में जाने लगा। ग्राम प्रधान रासबिहारी का कहना है कि रामधनी के घर से मदन प्रसाद के घर तक करीब एक किलो मीटर नाली की सफाई की जानी है। लेकिन मजदूर न मिलने से नाली सफाई का काम शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed