फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SHRADDHANJALI TO MUNEER BAKHSH ALAM

नम आंखों से मुनीर बख्श आलम को दी श्रद्घांजिल

Tue, 25 Jun 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
SHRADDHANJALI TO MUNEER BAKHSH ALAM
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार को शहीद स्थल प्रबंधन स्थल ट्रस्ट की ओर से शायर मुनीर बख्श आलम को श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता करते हुए मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के निदेशक एवं वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर ने कहा कि हम अनुबंधों को छोड़कर संबंधों में जीना सीख ले तो यही मुनीर बख्श आलम के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आलम जाति, धर्म के ऊपर थे, उनके साहित्य में धार्मिक सौहार्द झलकता है। गीतकार जगदीश पंथी और मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि मुनीर बख्श आलम शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, के अलावा अध्यात्मिक संरचना के संवाहक थे। साहित्यकार पारसनाथ मिश्र, सुशील राही, राज नारायण पांडेय, शिव नारायण सिंह, नजर मुहम्मद नजर, दीपक कुमार केशरवानी, डॉ. रचना तिवारी, अमरनाथ अजेय, इंद्रदेव सिंह, ओमप्रकाश त्रिपाठी, डॉ. वीपी सिंघला आदि मौजूद रहे। संयोजक प्रद्युन्न तिवारी ने मरहुम शायर मुनीर बख्श आलम के चित्र पर मार्ल्यापण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन भोलानाथ मिश्र और अशोक तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed