{"_id":"674debb07edb5e72f80372e9","slug":"showed-the-art-of-living-life-in-adverse-circumstances-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-121169-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: विपरीत हालात में जीवन जीने की कला दिखाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: विपरीत हालात में जीवन जीने की कला दिखाई
विज्ञापन
सोनभद्र। आदर्श इंटर कॉलेज राॅबर्ट्सगंज में सोमवार को दो दिवसीय 31वीं जनपद स्तरीय स्काउट-गाइड एवं द्वितीय सर्वोत्तम कैडेट रैली का आगाज हुआ। इसमें कुल 25 टीमें हिस्सा ले रही हैं। स्काउट-गाइड ने पहले दिन प्रतिकूल परिस्थितियों में जीवन जीने की कला को रोचक ढंग से प्रस्तुत कर लोगों की सराहना पाई।
मुख्य अतिथि सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत और संयोजक संतोष कुमार मौर्य ने संयुक्त रूप से गुब्बारा छोड़कर रैली का उद्घाटन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बच्चों की प्रस्तुति को सराहा। कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज में करना चाहिए, जिससे कि आपस में एकता, सहजता और सेवा का भाव उत्पन्न हो। रैली में आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज के साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय घुवास, कंपोजिट विद्यालय खरूआंव, पार्वती बालिका इंका जयमोहरा, आदिवासी इंका सिलथम की टीम भ्ज्ञाग ले रही है। ईश्वर प्रसाद इंका घोरावल, सोनांचल इं.काॅलेज घोरावल, किसान इं.काॅलेज खलियारी, रामकेस इं.काॅलेज पुरना, गुरुद्वारा इं. काॅलेज चोपन की टीम भी भाग ले रही है। श्रीचंद्रगुप्त मौर्य इं.काॅलेज मधुपुर, राजकीय हाईस्कूल दीघुल, कंपोजिट विद्यालय दीघुल, ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुद्धी सहित कुल 25 टीमें भाग ले रही हैं।
अतिथियों का स्वागत जिला मुख्यायुक्त भारत स्काउट गाइड डॉ.प्रबोध कुमार सिंह और संचालन जिला संगठन आयुक्त सुनील कुमार सिंह ने किया। निर्णायक के रूप में जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सैयद अनवर हुसैन, जिला रिसोर्स पर्सन एडल्ट नंदकिशोर, जिला संगठन आयुक्त स्काउट सुनील कुमार सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड नीरा सिंह आदि रहीं। इस मौके पर उमाकांत मिश्र, सुशील चौबे, विवेकानंद मिश्र, रमाकांत कुशवाहा, उमाकांत सिंह उपस्थित रहे।