{"_id":"606b4fd18ebc3e590962785f","slug":"shopkeeper-shot-condition-critical-sonbhadra-news-vns583544655","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी बाजार में सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवा व्यवसायी को अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आस-पास के लोग समीप के अस्पताल में ले गए। वहां हालत ठीक नहीं होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में हालत काफी खराब होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह भी जिला अस्पताल पहुंच गए और परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।
रायपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी श्याम सुंदर जायसवाल किराना के व्यवसायी है। उनके दो पुत्रों में छोटा पुत्र सुरेश जायसवाल (25) भी खलियारी बाजार में किराने की दुकान खोला हुआ है। सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद करके घर जा रहा था। तभी अचानक दो युवक बाइक पर सवार होकर आए तो सुरेश को निशाना बनाते हुए रास्ते में उसे गोली मार दी। गोली सुरेश के सीने में लगी है। गोली लगते ही सुरेश वहीं गिर गए और आरोपी युवक फरार हो गए।
गोली चलने की सूचना पाकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो घायल सुरेश को पास के अस्पताल में ले गए। जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल और फिर वहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस भी जांच पड़ताल में जुट गई। गोली क्यों और किसने मारी यह अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।