फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   shop timing

सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी दुकानें

Fri, 07 Aug 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
shop timing
सोनभद्र। जिले के नगरीय क्षेत्र ओबरा, रेणुकूट, रेणुसागर व अनपरा की सीमा को जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। साथ ही इन जगहों पर दुकानों के खुलने का समय निर्धारित कर दिया है। इस बाबत जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि इन क्षेत्रों में प्रत्येक सप्ताह के सोमवार से शुक्रवार तक प्रात: नौ बजे से दोपहर बाद एक बजे तक दुकानों के खुलने का समय निर्धारित किया गया है। निर्धारित अवधि के पूर्व या उसके बाद नगरीय क्षेत्रों में दुकानों का खोला जाना अग्रिम आदेशतक प्रतिबंधित रहेगा। डीएम ने कहा कि अपेक्षित दूरी का पालन के साथ ही कोविड 19 के संक्रमण के लिए लागू उपायों को सुनिश्चित कराते हुए दुकानों को निर्धारित अवधि तक खुलने की व्यवस्था संबंधित नगरीय क्षेत्र के अधिशासी अधिकारी, थाना प्रभारी सुनिश्चित करेंगे। डीएम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से उन नगरीय क्षेत्रों में पाए गए कोरोना पाजिटिव व्यक्तियों में रेणुकूट नगरीय क्षेत्र में 19 एवं पिपरी के अंतर्गत एक व रेणुसागर के अंतर्गत एक पाजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिले के ओबरा, रेणुकूट, रेणुसागर, अनपरा औद्योगिक नगरीय क्षेत्रों में निरंतर पाजिटिव केस पाए जाने के दृष्टिगत दुकानों के खोलने के लिए निर्गत पूर्व आदेश में जनपद के अनय नगरीय, ग्रामीण क्षेत्रों के अतिरिक्त उन औद्योगिक नगरीय क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन निर्धारित करते हुए दुकानों को खोलने के लिए निर्धारित अवधि में आंशिक संसोधन करते हुए आवश्यक उपायों को लागू किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि इसके लिए ओबरा, रेणुकूट, रेणुसागर, अनपरा की नगरीय सीमा को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक सुबह नौ बजे से दोपहर बाद एक बजे तक दुकानों को खोलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed