{"_id":"61fc1afa7c3dc56721599a29","slug":"shiva-family-and-hanuman-ji-s-idol-worshiped-sonbhadra-news-vns6368208158","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव परिवार व हनुमान जी की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव परिवार व हनुमान जी की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज अंबेडकर नगर विराट रुद्र महायज्ञ में प्रवचन करते अन्नपूर्णा मंदिर काशी विश्वनाथ के ?
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में बृहस्पतिवार को काशी अन्नपूर्णा मंदिर के महंत आचार्य शंकर पुरी जी महाराज की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव परिवार एवं हनुमानजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। बाबा वैद्यनाथ व श्री राम चूड़ामणि वीर हनुमानजी महाराज की पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती हुई। इस दौरान शंखनाद और घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के साथ ही जयकारे से समूचा पंडाल गुंजायमान रहा।
आचार्य हरेराम मिश्र के आचार्यत्व में पं. कृपा शंकर पांडेय समेत 11 पंडितों के जरिए रुद्र महायज्ञ शुरू कराया गया। शाम छह बजे से दिल्ली से आए आचार्य कृष्ण गोपाल जी, भदोही से संतराम रघुराई एवं सोनभद्र से चन्द्रबली जी महाराज ने बारी-बारी से कथा सुनाई। शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि शिलान्यास उत्तराधिकारी कमल नयन दास जी महाराज का आशीर्वाद मिलेगा। आयोजक बाबा जंगली दास जी महाराज ने बताया कि बृहस्पतिवार को श्री शिव परिवार एवं हनुमान जी मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अग्नि मंथन कार्यक्रम सुबह हुआ। कार्यक्रम के संयोजक बृजलाल सरोज (बिरजू दास) हैं। वहीं यजमान के रूप में रेवती नाथ तिवारी, बच्चालाल, विजय, रंजीत, रामबाबू (अभिषेक), श्यामबाबू, संगम, राज, पीयूष त्रिपाठी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रंजीत लाल, कन्हैया, गुलाब दास, परमानन्द महाराज, अजय कुमार आदि शामिल रहे।
धार्मिक कार्यों से सभी जीवों का कल्याण संभव
यज्ञ एवं धार्मिक कार्य करते रहने से न सिर्फ पर्यावरण को शुद्ध किया जा सकता है बल्कि सभी जीवों का कल्याण भी संभव है। उक्त बातें काशी के मां अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी ने कड़े माता शीतला धाम अंबेडकरनगर में मीडिया से वार्ता के दौरान कहीं। कहा कि यज्ञ के माध्यम से लोगों को धर्म के प्रति जागरूक किया जाता है। वहीं दिल्ली से आये आचार्य गोपाल कृष्ण ने श्लोक के माध्यम से भगवान की भक्ति करने का संदेश दिया। कहा कि समाज में धर्म को लेकर व्याप्त अराजकता को दूर करने के लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है। इस मौके पर बृजलाल सरोज (बिरजू दास), रेवती नाथ तिवारी, बच्चालाल, विजय, रंजीत, रामबाबू (अभिषेक), श्यामबाबू, संगम, राज आदि उपस्थित रहे।