फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shikshamitras should be made assistant teachers again

Sonebhadra News: शिक्षामित्रों को फिर से बनाया जाए सहायक अध्यापक

Mon, 12 Aug 2024 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitras should be made assistant teachers again
शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त शैक्षिक संगठन संघर्ष समिति ने सोमवार को धरना दिया। बीएसए कार्यालय पर धरने में शिक्षकों-शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरने में वक्ताओं ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में करीब 1.48 लाख शिक्षामित्र वर्षों से निष्ठापूर्वक शिक्षण कार्य कर रहे हैं। अब उनके परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया। पिछले आठ वर्षों से शिक्षामित्र निरंतर मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

मांग की कि शिक्षामित्रों को फिर से सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया जाय और इस प्रक्रिया को पूरी होने तक समान कार्य समान वेतन 12 माह तक दिया जाय। महिला शिक्षा मित्रों को उनके ससुराल व पति के जनपद वाले विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों को उनके मूल विद्यालय या निकटतम विद्यालय में वापस होने का अवसर देते हुए मृतक शिक्षामित्रों के परिवार को नौकरी व आर्थिक सहायता दी जाए। सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष करते हुए पेंशन भत्ते भी दिए जाएं।

धरने में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रविभूषण सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के योगेश पांडेय, संतोष कुमारी, अशोक कुमार त्रिपाठी, शिवम अग्रवाल, कौशरजहां सिद्दीकी, राजकुमार मौर्य, अरूण कुशवाहा, दुर्गा शंकर मिश्र, अशोक श्रीवास्तव, रवींद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed