फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shehnai na bandbaja, added a thread to the culmination of Akshaya Tritiya

शहनाई ना बैंडबाजा, अक्षय तृतीया पर परिणय सूत्र में बधा जोड़ा

Mon, 27 Apr 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Shehnai na bandbaja, added a thread to the culmination of Akshaya Tritiya
शाहगंज (सोनभद्र)। न शहनाई, न बैंड बाजा और पूरे उत्साह में लॉकडाउन के बीच अक्षय तृतीया के शुभ लग्न पर रविवार रात एक जोड़ा परिणय सूत्र में बंधकर अपनी शादी को यादगार बना डाला। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के भुंवरी गांव में लॉकडाउन के बीच जिला प्रशासन से मिली अनुमति के तहत बेहद सीमित संसाधनों में विवाह की रस्में निभाई गईं और सोमवार सुबह दुल्हन की विदाई हुई। जिला मुख्यालय से सटे जमगाईं गांव निवासी पेशे से एकाउंटेंट रविन्द्र कुमार की शादी राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के भुंवरी गांव निवासी रमाकांत की पुत्री कविता के साथ पहले से ही तय हुई थी।
विज्ञापन

लेकिन लॉकडाउन के चलते विवाह धूमधाम से होना संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे में दोनों पक्ष परिस्थिति से समझौता करना उचित समझे और जिला प्रशासन से अक्षय तृतीया के दिन विवाह की अनुमति मांगी। प्रशासन से अनुमति के बाद विवाह में मात्र दस लोग शामिल हुए और समस्त औपचारिकताएं पूरी की गई। खुशनुमा माहौल में दुल्हन की विदाई भी हुई। वैवाहिक समारोहों में तमाम तामझाम के चलन के दौर में बहुत कम खर्च में हुई यह शादी चर्चा में है और लॉकडाउन के चलते फंसे अन्य वैवाहिक समारोहों के लिए उदाहरण भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed