फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shankar sitting in the bushes was killed by the bullet

Sonebhadra News: शिकारियों की गोली से हुई थी झाड़ियों में बैठे शंकर की मौत

Mon, 03 Apr 2023 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Shankar sitting in the bushes was killed by the bullet
बभनी। थाना क्षेत्र के पतखिरना गांव में तीन दिन पूर्व हुई युवक की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने दो शिकारियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त दो बारुदी बंदूक भी बरामद की है। पुलिस का दावा है कि दोनों जंगली सूअर का शिकार करने निकले थे। झाड़ियों के पीछे सूअर के छिपे होने के भ्रम में उन्होंने युवक को गोली मार दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस सभागार में एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पतखिरना निवासी शंकर गोंड का शव गांव के बाहर झाड़ियों में पाया गया था। उसके शरीर पर नुकीले हथियार से चोट के निशान थे। इस मामले में मृतक के पिता राजपाल गोंड की तहरीर पर 31 मार्च को तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना के खुलासे में एसओ अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगी थी। छानबीन में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने सोमवार की सुबह पतखिरना गांव के ही गोविंद बैगा और शिवनारायण को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि 30 मार्च को दोनों जंगली सूअर का शिकार करने निकले थे। दोनों ने एक सूअर का पीछा करते हुए फायर भी किया, लेकिन वह भाग गया। इसी दौरान उन्हें नाले के पास झाड़ियों में कुछ हलचल दिखी। यह सोचते हुए कि सूअर झाड़ियों में ही छिपा होगा, दोनों ने फिर से गोली दाग दी। यह गोली झाड़ियों के पीछे मौजूद शंकर को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। जंगल में लकड़ी काटने गई गांव की एक लड़की भी वहां मौजूद थी, जो छर्रे लगने से घायल हुई। दोनों जब शिकार लेने वहां पहुंचे तो शंकर को मृत देख सन्न रह गए। इसी बीच जख्मी लड़की वहां से फरार हो गई थी। पुलिस ने दोनों पर गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त बारूदी गन (शिकार में उपयोग आने वाली) भी बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ के अलावा थाने के एसआई रामसिंहासन शर्मा, हेड कांस्टेबल भइया लाल यादव, अक्षय यादव, जयप्रकाश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed