फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shakti Nagar University campus WiFi soon

विद्यापीठ के शक्तिनगर परिसर में वाईफाई सुविधा जल्द

Mon, 21 Sep 2015 11:48 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Mon, 21 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shakti Nagar University campus WiFi soon
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. पृथ्वीश नाग ने कहा कि विद्यापीठ का शक्तिनगर परिसर जल्द वाईफाई सुविधा से लैस होगा।
विज्ञापन


यहां के विद्यार्थियों को डाक के जरिए डिग्री भेजने की व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर जरूरी कवायद शुरू हो गई है। डॉ. नाग सोमवार को विद्या पीठ के  शक्तिनगर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से मुखातिब थे।

कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। क्योंकि अच्छी सोच लक्ष्य प्राप्त करने में मददगार होती है।

उन्होंने कहा कि काशी विद्यापीठ प्रदेश का अव्वल विश्वविद्यालय है। उनका कहना था कि सभी का सहयोग मिलता रहा तो यह देश का नबंर एक विश्वविद्यालय बन सकता है।
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ के एनटीपीसी शक्तिनगर परिसर में सोमवार को आयोजित वाद-विवाद सत्र में छात्रों ने कुलपति से कई सवाल किए और सुविधाओं की मांग की। कुलपति ने भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शक्तिनगर परिसर में जल्द वाईफाई की सुविधा देने की बात कही। कहा कि इस सुविधा से छात्र देश और विदेश की हर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

 छात्र-छात्राओं ने लाइब्रेरी, कामन रूम, खेल, कैंटीन, प्लेसमेंट, छात्र संघ चुनाव आदि के बारे में प्रश्न किए। छात्राओं ने विशेष रूप से महिला हास्टल की बात रखी।

जगह की कमी बताते हुए कुलपति नाग ने कहा कि इसका समाधान तलाशा जा रहा है। बताया कि विश्वविद्यालय छात्रों को डिग्री पोस्ट के जरिए भेजने की व्यवस्था कर रहा है।


छात्रों का भरोसा दिलाया कि किताबों की कमी नहीं होगी कुलपति का कहना था कि  इसके लिए एडवाइजिंग कमेटी बनाई जाएगी।  इससे पूर्व परिसर के निदेशक प्रो. शंभू उपाध्याय ने कुलपति नाग का स्वागत किया और संक्षिप्त परिचय दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed