{"_id":"5fa97b348ebc3e9c03341561","slug":"shabby-wires-and-poles-will-be-replaced-electricity-will-be-uninterrupted-sonbhadra-news-vns5575242200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जर्जर तारों और खंभों से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जर्जर तारों और खंभों से मिलेगी निजात
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के भागलपुर गांव में दुघर्टना का दावत देता जर्जर विद्युत तार।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने विद्युत निगम को शहरी और ग्रामीण इलाकों के जर्जर तारों को बदलने का निर्देश दिया है। ताकि इनसे होने वाले खतरों को कम किया जा सके। उधर, शासन स्तर से नामित एजेंसी ने गांवों में भ्रमण कर जर्जर तारों और खंभों का सर्वे कार्य भी शुरू कर दिया है।
जिले के मझिगांव, सिरपालपुर, बरकरा, जैत, बेलछ, कन्हौरा, देवरी, परासी, पवर, कतवरिया, अमोखर, सांगो, परही, मधुपुर, बट, हिंदुआरी, रतवल, कुसी, तेंदू, जमगाई, लोढ़ी, ममुआ, बुड़हर, बिठगांव, उरमौरा, पुसौली, बढ़ौली, चेरूई, पल्हारी, चननी, बसुहारी, पोखरिया, चाची, बनबहुआर, बसौली समेत अन्य कई गांवों में बिजली के जर्जर तारों के कारण शार्ट सर्किट होने व टूटने से आपूर्ति लगातार बाधित होती है। खेतों में झूल रहे तारों और टेढ़े हो चुके खंभों के गिरने से हादसों का खतरा भी बना रहता है। इसकी शिकायत पूर्व में ग्रामीण विभागीय अधिकारियों से कर चुके हैं। लेकिन अभी समस्या जस की तस बनी हुई है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए जल्द से जल्द सभी क्षतिग्रस्त तारों को बदलने के साथ ही फुंके जले ट्रांसफार्मरों को भी जल्द बदलने को कहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश को देखते हुए शासन स्तर से जर्जर तारों को बदलने और खंभों को ठीक करने के लिए नामित एजेंसी ने सर्वे कार्य शुरू कर दिया है।
किसानों को सताता रहता है करंट की चपेट में आने का भय
सोनभद्र। ग्रामीण इलाकों से टावर लाइन और हाइटेंशन लाइन गुजरी है। कई साल पहले लगे टावर और हाइटेंशन तार जर्जर हो चुके हैं। ऐसे में लोढ़ी, उरमौरा, कम्हारी, बरकरा, मानपुर, ममुआ समेत अन्य गांवों में जिन किसानों के खेतों में टावर लगे हैं, वहां काम करने से भी लोग कतराते हैं। क्योंकि उन्हें तारों के गिरने का भय रहता है। कुछ दिनों पूर्व बरकरा गांव में हाइटेंशन तार टूट कर गिर गया था। इससे किसान नरसिंह की मौत हो गई थी। विभाग की तरफ से किसान के परिजनों को मुआवजा तकनहीं दिया गया है।
विज्ञापन
वर्जन
शासन स्तर से से नामित एजेंसी ने गांवों में भ्रमण कर जर्जर तारों और खंभों का सर्वे शुरू कर दिया है। जल्द ही जर्जर तारों को बदल कर केबल लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -एसके सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम