फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sewer jam of MCH wing, danger of diseases due to filth

Sonebhadra News: एमसीएच विंग का सीवर जाम, गंदगी से बीमारियों का खतरा

Tue, 27 Feb 2024 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sewer jam of MCH wing, danger of diseases due to filth
सोनभद्र। लोढ़ी में संचालित 100 शैया युक्त मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग (एमसीएच) में अव्यवस्था का बोलबाला है। अत्याधुनिक मशीनों से लैस अस्पताल में चार चिकित्सकों की तैनाती है, मगर ओपीडी में सिर्फ दो बैठते हैं। वहीं, परिसर में सीवर जाम होने के कारण गंदगी बजबजा रही है। इससे दुर्गंध से परेशानी होती है जबकि संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। एमसीएच विंग अस्पताल का संचालन प्राइवेट संस्थान के माध्यम से कराया जा रहा है। यहां पर मातृ एवं शिशु के इलाज की सारी सुविधाएं हैं। एमसीएच अस्पताल में चार डॉक्टर की तैनाती है। मगर ओपीडी में सिर्फ दो डॉक्टर का ही बैठना हो रहा है। मंगलवार को एक पुरुष डॉक्टर ने ओपीडी में मरीजों को देखा। महिला डॉक्टर के नहीं आने से मरीज परेशान रहे। विवश होकर महिला मरीज जिला अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर को दिखाने के लिए पहुंच रही थी। एमसीएच विंग पहुंची मरीज वंदना, शिवकुमारी ने बताया कि वह डॉक्टर के नहीं बैठने से वापस जा रही हैं। उनका कहना है कि डॉक्टर समय से नहीं बैठते हैं और पूरी दवा भी अस्पताल से नहीं मिलती है। इससे मरीजों को विवश होकर बाहर से दवा लेनी पड़ती है। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल गेट पर बनी नाली गंदगी से जाम होने तथा गंदा पानी ओवरफ्लो होने से मरीजों की फजीहत हो रही है। अस्पताल गेट के बगल में बने चिकित्सक कक्ष में छत से पानी का रिसाव हो रहा है। पानी के रिसाव के चलते इस कक्ष को स्टाफ कक्ष के रूप में प्रयोग में लाया जा रहा है। समस्या के संबंध में अवगत कराया गया, मगर पानी का रिसाव नहीं बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed