फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Several shopkeepers detained

कई दुकानदारों को हिरासत में लिया

Sat, 12 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Several shopkeepers detained
जिले में शनिवार को साप्ताहिक बंदी का पालन कराने के लिए फोर्स के साथ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भ्रमण करते रहे। राबर्ट्सगंज में रोक के बावजूद दुकानें खोलने पर पुलिस ने कई दुकानदारों को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सप्ताह में शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया है। मेडिकल स्टोर समेत अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। डीएम अभिषेक सिंह के निर्देश पर सभी एसडीएम, सीओ, थाना और चौकी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर बंदी का जायजा लिया। राबर्ट्सगंज में सदर एसडीएम कृपा शंकर पांडेय, सीओ राजकुमार तिवारी, कोतवाल अविनाश चंद्र सिंहा और चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह अलग-अलग भ्रमण करते रहे। इस दौरान अधिकारियों ने कई दो-चार पहिया वाहनों की चेकिंग भी की। वहीं चौकी इंचार्ज ने रोक के बाद भी चोरी-छिपे दुकानें खोलने के आरोप में हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में दुकानदारों को छोड़ दिया गया। उधर ओबरा में एसडीएम चंद्र प्रकाश, सीओ भाषकर वर्मा भी भ्रमण कर बंदी का जायजा लेते रहे। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को शासन के निर्देशानुसार रविवार को भी दुकानें बंद कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed