फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seven shops suspended for selling fake seeds

नकली बीज बेचने पर सात दुकानों का लाइसेंस निलंबित

Mon, 29 Jun 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Seven shops suspended for selling fake seeds
राबर्ट्सगंज नगर स्थित एक बीज की दुकान पर छापेमारी करते जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। धान का नकली बीज और दवाएं बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। सोमवार को डीएम के निर्देश पर कृषि अधिकारी की टीम राबर्ट्सगंज, शाहगंज, घोरावल सहित अन्य जगहों पर बीज की दुकानों पर छापा मारा। सात दुकानों पर डुप्लीकेट नकली बीज बेचने की पुष्टि होने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। तीन दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए 34 नमूनों लिए गए। इससे नकली बीज, दवाएं आदि बेचने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

बारिश शुरू होते ही किसानों ने धान की नर्सरी खेतों में डालने में जुट गए है। इसका फायदा उठाते हुए बीज के कई थोक व्यापारी कुछ फूटकर दुकानदारों के माध्यम से नकली बीज किसानों को बेच रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर डीएम एस. राजलिंगम ने कृषि अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। कृषि अधिकारी पीयूष राय का कहना है कि सभी धान बीज थोक व फुटकर विक्रेताओं के दुकानों की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। सोमवार को उन्होंने राबर्ट्सगंज , शाहगंज, घोरावल स्थित दुकानों पर औचक छापा मारा। नकली बीज बेचने के आरोप में सात दुकानों का लाइसेंस निलंबित करते हुए तीन दुकानदारों को नोटिस जारी की गई है। अलग-अलग दुकानों से 34 बीजों का सैंपल लिया गया। उन्होंने कहा कि बीज व्यवसायियों को दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर , रसीद विवरण, रजिस्टर रेट सूची रखने का निर्देश दिया गया है। कहा कि जांच के दौरान जिन दुकानों पर रसीद, रजिस्टर नहीं मिलेगा संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसान भाइयों से अपील किया है कि बीज लेने दुकान पर जाएं तो चेहरे पर मास्क लगाएं व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। बीज के साथ बिल लेना ना भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed