फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seven former Naxalites surrendered

Sonebhadra News: महिला समेत सात पूर्व नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Sun, 12 Mar 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Seven former Naxalites surrendered
जिले से सटे छत्तीसगढ़ के बलरामपुर पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सात पूर्व नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। पुलिस ने थाना सामरीपाठ क्षेत्र में नक्सलियों की ओर से जमीन के अंदर प्लांट किए गए भारी मात्रा में आईईडी व अन्य विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है।
विज्ञापन

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों मे नंदू कोरवा (28), गुडवा कोरवा (30), सनी बिजिया (20), लक्ष्मण नगेसिया (35), आशा उर्फ फुलवंती (21), अमरीता उर्फ सरस्वती (20) सभी सामरी पाठ के रहने वाले हैं। वहीं कुमारी कांति कोरवा (18) ग्राम सेमर खांड़ थाना महुआडांड़ जिला लातेहार झारखंड की निवासी है। आत्मसमर्पण कराने वालों में उप पुलिस अधीक्षक नक्सल डीके सिंह, थाना प्रभारी सामरीपाठ फर्दीनंद कुजुर, एएसआई आनंद मसीह तिर्की, प्रधान आरक्षक राजेंद्र ध्रुव, आरक्षक अनिल तिग्गा, भीम तिर्की, महिला आरक्षक सुचिता संगम एवं सहायक आरक्षक धर्मेंद्र सोनी शामिल रहे।
विज्ञापन

नक्सलियों की टोह में बभनी पुलिस ने की कांबिंग
बभनी। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर के निर्देश पर एसएसआई आरएस शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को छत्तीसगढ़ बार्डर पर बभनी पुलिस ने नक्सलियों की टोह में सघन कांबिंग की। बभनी पुलिस ने छत्तीसगढ़ बार्डर से सटे झनकपुर, सागसोती, रंदह, गायदह, जोबेदह गांवों और जंगलों में कांबिंग के दौरान ग्रामीणों से संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों से कहा कि गांव में किसी अपरिचित व्यक्ति को शरण न दें। अगर कोई किसी भी प्रकार का कोई प्रलोभन देता है तो उसके बहकावे न आएं, बल्कि इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। कांबिंग में हेड कांस्टेबल भरत यादव, सुमित पाठक, भईया लाल, आशुतोष शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed