फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Senior manager removed for extortion, case filed

Sonebhadra News: धन उगाही में सीनियर मैनेजर को हटाया, मुकदमा दर्ज

Sat, 08 Nov 2025 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Senior manager removed for extortion, case filed
सोनभद्र/शक्तिनगर। एनसीएल के खड़िया कोल प्रोजेक्ट में ओवर बर्डन हटाने का काम कर रही कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। बेरोजगारों से नौकरी के नाम पर उगाही के आरोप में सिंगरौली क्षेत्र के क्लस्टर प्रमुख/वरिष्ठ महाप्रबंधक को हटा दिया गया है। वहीं, कंपनी के भुवनेश्वर (ओडिशा) स्थित प्रधान कार्यालय की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। शक्तिनगर थाने में भी एक केस पहले से दर्ज है।
विज्ञापन

भुवनेश्वर के नयापल्ली थाना में कलिंगा कामर्शियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कानूनी सहायक सोवना पटनायक की ओर से दी गई तहरीर में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कहा गया है कि प्रशांत श्रीवास्तव कलिंगा में वरिष्ठ महाप्रबंधक (क्लस्टर प्रमुख - सिंगरौली क्षेत्र) के पद पर कार्यरत थे। उन्हें सिंगरौली-सोनभद्र स्थित साइट संचालन की देखरेख और ठेका श्रमिकों को नियोजित करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी। आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया और कंपनी में ठेका श्रमिकों की नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान स्थानीय व्यक्तियों से रिश्वत लिए। इसे लेकर सोनभद्र और सिंगरौली के कलेक्टर और एसपी के सामने कई शिकायतें पहुंची तब सही तथ्य सामने आए। कंपनी स्तर पर तथ्यों की जांच में आरोप सत्य पाए गए। तहरीर में दावा किया गया है कि कंपनी ने गत 12 अगस्त 2025 से उनकी नियुक्ति समाप्त कर दी है। मामले में नयापल्ली थाने में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। कलिंगा कामर्शियल के क्लस्टर हेड विकास मिश्रा ने एफआईआर की पुष्टि की। बताया कि स्थानीय स्तर पर काफी शिकायतें मिल रही थीं। इसको देखते हुए कंपनी के शीर्ष प्रबंधन ने उनकी सेवा समाप्त करने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed