फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Selfie will be taken with tricolor, will be uploaded on the portal

तिरंगे के साथ लेंगे सेल्फी, पोर्टल पर करेंगे अपलोड

Thu, 21 Jul 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Selfie will be taken with tricolor, will be uploaded on the portal
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 11 अगस्त से 17 अगस्त तक जिले में हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग भी इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाएगा। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में जिले के उच्च शिक्षण संस्थानों की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में करीब 50 संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने और इसे जन-जन तक पहुंचाने, लोगों के अंदर राष्ट्र प्रेम, राष्ट्र गौरव व स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना की अलख जगाने का निर्णय लिया गया। राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित बैठक में तिरंगा को अपने-अपने आवासों, कार्यालयों, सरकारी/निजी प्रतिष्ठानों पर फहराने के दौरान सेल्फी लेकर ‘हर घर तिरंगा डॉट कॉम’ पर अपलोड करने का निर्णय लिया गया। नोडल अधिकारी व ओबरा पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने महाविद्यालयों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. संतोष सैनी, दुद्धी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामसेवक, संत कीनाराम पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. प्रभात पांडेय, राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. मुकेश पंत, डॉ. गिरीश, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. रोहित नंदन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed