फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Selection of Ajay Akanksha and Aradhana in IERT

आईईआरटी में अजय, आकांक्षा व आराधना का चयन

Thu, 01 Oct 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Selection of Ajay Akanksha and Aradhana in IERT
घोरावल। तहसील क्षेत्र के अजय कुमार मौर्या, आकांक्षा सिंह एवं आराधना भारती ने आईईआरटी की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर माता पिता का नाम रोशन किया है। इनमें अजय कुमार मौर्या ने 136 वां रैंक और ओबीसी में 101 वां रैंक हासिल किया है।
विज्ञापन

अजय के पिता दिनेश की सड़क दुर्घटना में कुछ साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद माता गुंजना देवी ने आर्थिक हालत खराब होने के बाद भी बेटे को अच्छा मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। अजय ने सोनांचल इंटर कॉलेज से हाईस्कूल में 79 और इंटर में 72 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। खुटहां निवासी आकांक्षा सिंह के पिता सुरेंद्र बहादुर सिंह घोरावल ब्लॉक में सफाईकर्मी हैं। माता रविता सिंह गृहिणी हैं।
विज्ञापन

इन्होंने भारतीय इंटर कॉलेज घोरावल से हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई की है। हाईस्कूल में 73 प्रतिशत और इंटर में 65 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली आकांक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। उनका लक्ष्य इंजीनियर बनने का है। कनेटी निवासी आराधना भारती के पिता रामविलास दर्जी हैं और माता मुन्नी देवी गृहिणी हैं। आराधना ने हाईस्कूल 75 प्रतिशत अंकों के साथ भारतीय इंटर कॉलेज से और इंटरमीडिएट की परीक्षा 76 प्रतिशत अंकों के साथ भारतीय इंटर कॉलेज घोरावल से पास किया है। वह इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed