फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seeing BJP's support base, the opposition is on its knees: Saroj Pandey

भाजपा के जनाधार को देख विपक्ष घुटने पर : सरोज पांडेय

Wed, 05 Jan 2022 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Seeing BJP's support base, the opposition is on its knees: Saroj Pandey
भाजपा जिला कार्यालय में बैठक को संबोधित करती भाजपा चुनाव सह प्रभारी सरोज पांडेय। - फोटो : SONBHADRA
भाजपा जिला इकाई की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव प्रबंधन, सामाजिक संपर्क अभियान, लाभार्थी संपर्क अभियान पर चर्चा हुई। बैठक में नौ जनवरी को लखनऊ में होने वाली महारैली की तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि यूपी विधानसभा चुनाव की सह प्रभारी/राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 90वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग और देश के हर व्यक्ति के लिए भाजपा सरकार ने समर्पित होकर कार्य किया। देश का गौरव और सम्मान बढ़ाने का प्रयास किया। आज समाज और राष्ट्र पूरी तरह से खुशहाली के पथ पर अग्रसर है। जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि जन विश्वास रैली नौ जनवरी को रमाबाई आंबेडकर मैदान पर होगी। महारैली में पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा। पार्टी के बूथ अध्यक्ष से लेकर जिले से शीर्ष नेता और पदाधिकारी महारैली में शामिल होंगे। इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे, झारखंड के विधायक भानु प्रताप शाही, प्रदीप वर्मा, बालेंदुमणि त्रिपाठी, लालबहादुर सिंह, संतोष शुक्ला, अरविंद सिंह, दिनेश पाठक, शिवा तिवारी, रमेश पटेल, रंजना सिंह, कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, अनूप तिवारी आदि रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने की। संचालन जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed