फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Security guard murdered by hitting liquor bottle on head

Sonebhadra News: सिर और चेहरे पर शराब की बोतल मारकर सुरक्षा गार्ड की हत्या

Thu, 19 Oct 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Security guard murdered by hitting liquor bottle on head
शक्तिनगर (सोनभद्र)। शक्तिनगर थाना अंतर्गत खड़िया बाजार में मप्र की सीमा के पास बुधवार की रात निजी सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से तैनात पूर्व सैनिक की हत्या कर दी गई। उसके सिर और चेहरे पर गहरे जख्म मिले हैं। घटना का कारण ड्यूटी को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने साथी गार्ड पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घटनास्थल से मृतक का असलहा व माेबाइल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

कानपुर जिले के नानकारी आईटीआई निवासी महेश चंद्रा (60) सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद एक निजी कंपनी के माध्यम से सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी शक्तिनगर को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाली इंटर स्टेट कनेक्टिविटी रोड के किनारे चल रह कार्य के मद्देनजर एनसीएल के पाइप लाइन की सुरक्षा में लगी थी। पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात महेश दूसरी पाली की ड्यूटी कर रहे थे। रात करीब नौ बजे खड़िया के नाई बस्ती निवासी विजय बहादुर सिंह वहां पहुंचा।
विज्ञापन

विजय बहादुर भी सुरक्षा गार्ड है। ड्यूटी को लेकर विजय बहादुर व महेश चंद्र के बीच विवाद हो गया। विजय बहादुर ने शराब की बोतल से महेश के सिर व चेहरे पर कई वार कर दिया। इससे महेश लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी विजय बहादुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक के परिवार को सूचना दी गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असलहा छीनने की अफवाह ने बढ़ा दी थी बेचैनी
सुरक्षा गार्ड महेश चंद्रा की हत्या के बाद उसे मिली बंदूक भी लूटने की अफवाह तेजी से फैली। इसे लेकर पुलिस महकमे के अधिकारी सकते में आ गए। हालांकि घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने मौके से बंदूक बरामद कर ली। सुरक्षा गार्ड का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया, जो काफी क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed