फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Second accused arrested in recovery case at mining barrier

Sonebhadra News: खनन बैरियर पर वसूली मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Sep 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Second accused arrested in recovery case at mining barrier
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने खनिज बैरियर पर गिट्टी-बालू लेकर आने वाले वाहनों से आगे जाने के बदले अवैध वसूली के आरोप में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद निवासी सरवन सोनकर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर खनिज बैरियर के तीन गार्ड पर अवैध वसूली और धमकी देने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने संजय, सुनील मिश्रा और धर्मराज पर केस दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने रविवार को सिद्धी कला निवासी संजय को गिरफ़्तार कर न्यायालय भेज दिया था। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इस बीच सदर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत, लोढ़ी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने फरार आरोपी धर्मराज सिंह को धर दबोचा। उसे मेडिकल के बाद न्यायालय भेज दिया गया। इसी मामले में एक अन्य आरोपी ओबरा निवासी सुनील मिश्रा फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed