{"_id":"61057ec78ebc3eb9ec2726f4","slug":"search-for-113-hectares-of-land-intensified-to-build-ash-dam-sonbhadra-news-vns6035501162","type":"story","status":"publish","title_hn":"राख बांध बनाने के लिए 113 हेक्टेयर जमीन की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राख बांध बनाने के लिए 113 हेक्टेयर जमीन की तलाश तेज
विज्ञापन
सोनभद्र। निर्माणाधीन ओबरा सी तापीय परियोजना के लिए राख बांध बनेगा। बांध बनाने के लिए जमीन की तलाश तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने एडीएम आशुतोष दुबे के नेतृत्व में टीम गठित कर भूमि चिह्नित कर रिपोर्ट देने को कहा है। जिले की चारों तहसील में जमीन ढूंढी जा रही है। बांध के लिए करीब 113 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। ओबरा तहसील क्षेत्र के ग्राम चंचलिया पनारी टोला गुरूर में निमार्णाधीन ओबरा सी तापीय परियोजना के राख बांध के लिए अधिग्रहित किए जाने वाली करीब 113 हेक्टेयर जमीन में काश्तकारों की भूमि लगभग 71 हेक्टेयर, ग्राम समाज की 1 हेक्टेयर और वन विभाग की 39 हेक्टेयर शामिल होगी। शासन से जिला प्रशासन को बांध के लिए भूमि का अधिग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा दिया जाएगा। एडीएम की अगुवाई में चारों तहसील के एसडीएम बांध के लिए जमीन की खोजबीन कर रहे हैं। सदर तहसील क्षेत्र में ग्राम मुरैला में करीब 34 हेक्टेयर गैर वन भूमि चिह्नित की गई है। एसडीएम दुद्धी ने 10 गांवों में 65 हेक्टेयर भूमि चिह्नित करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी रेनुकूट को वन विभाग से धारा व उपयुक्तता के संबंध में अभिलेखीय एवं स्थलीय परीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने को कहा है। अभी तक वन विभाग की ओर से सहमति पत्र जारी नहीं किया गया है। युद्धस्तर पर बांध के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। संभावना है कि जल्द ही जमीन चिह्नित कर ली जाएगी।
इस मामले में अपर जिलाधिकारी आशुतोष दुबे ने बताया कि निर्माणाधीन ओबरा सी तापीय परियोजना के लिए राख बांध बनेगा। बांध बनाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। बांध के लिए करीब 113 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है।
विज्ञापन
इस मामले में अपर जिलाधिकारी आशुतोष दुबे ने बताया कि निर्माणाधीन ओबरा सी तापीय परियोजना के लिए राख बांध बनेगा। बांध बनाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। बांध के लिए करीब 113 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है।
विज्ञापन