फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SDM asked for report of displaced families from officers

Sonebhadra News: एसडीएम ने अफसरों से मांगी विस्थापित होने वाले परिवारों की रिपोर्ट

Mon, 22 May 2023 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
SDM asked for report of displaced families from officers
दुद्धी। कनहर सिंचाईं परियोजना मुख्य बांध के निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। बरसात को नजदीक देख डूब क्षेत्र को खाली कराने की कवायद तेज हो गई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को एसडीएम ने परियोजना से जुड़े अफसरों को बुलाकर विस्थापन से जुड़ी रिपोर्ट तलब की। इस बाबत शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी हिदायत भी दी कि अगर मुआवजा दिलाने के नाम पर कोई वसूली मिला तो उसे विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

अपने कार्यालय कक्ष में एसडीएम श्याम प्रताप सिंह ने अभियंताओं को बुलाकर विस्थापन पैकेज वितरण से जुड़ी रिपोर्ट मांगी। पूछा कि अब तक कितने परिवारों के मुआवजे का लाभ दिया जा चुका है और कितने वंचित हैं। सूची में शामिल होने से छूटे परिवारों के बारे में भी जानकारी ली। एसडीएम ने कहा कि सूची में जिन छूटे हुए विस्थापितों को मुआवजा नहीं मिला है, उन्हें बजट आने पर दिया जाएगा। जिसे मुआवजा दिया जा चुका है, उससे जल्द से जल्द गांव से हटवाएं, ताकि बारिश में कोई दिक्कत न आए। उन्होंने मुआवजा दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से अवैध वसूली की शिकायत को भी गंभीरता से लिया। कहा कि विस्थापित परिवार किसी के बहकावे में न आएं। मुआवजा दिलाने के नाम पर वसूली करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुनर्वास पैकेज दिलाने के लिए पीपुल्स फ्रंट ने सीएम को भेज पत्र
दुद्धी। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र प्रेषित कर डूब क्षेत्र में रह रहे सभी परिवारों को शीघ्र पुनर्वास पैकेज दिलाने की मांग की है। प्रेषित पत्र में कहा कि 4143 परिवारों की सूची के अलावा तमाम परिवार अभी भी तकनीकी वजहों से प्रशासन की सूची में शामिल नहीं हैं। तहसील संयोजक शिव प्रसाद गोंड ने कहा कि जो लोग दशकों से इस डूब क्षेत्र में बसे हैं उन्हें मुआवजे से वंचित करना इन विस्थापित परिवारों के साथ अन्याय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed