फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Scuffle in Electricity Corporation camp, workers chased away

Sonebhadra News: बिजली निगम के कैंप में हाथापाई, कर्मियों को दौड़ाया

Sun, 07 Dec 2025 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Scuffle in Electricity Corporation camp, workers chased away
सोनभद्र/घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के नेवारी गांव में शनिवार को बिजली निगम की ओर से लगाए गए कैंप में दोपहर बाद जमकर हंगामा हुआ। बकाया बिल को लेकर जेई और कर्मियों से तू-तू, मैं-मैं हुई। इसके बाद कर्मचारी कनेक्शन काटने पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनसे हाथापाई कर ली। विरोध करने पर जेई और कर्मचारियों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। पुलिस पहुंची तो ज्यादातर लोग भाग गए। पांच लोगों को पुलिस थाने लाकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल अभी तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

घोरावल के जेई शैलेष की अगुवाई में नेवारी गांव में बिजली निगम ने कैंप लगाया था। ग्रामीणों को बिल की जानकारी देते हुए विशेष समाधान जमा योजना के तहत बकाया चुकता कर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। बताते हैं कि इसी दौरान दो बिलों को लेकर कहासुनी की स्थिति बन गई। पहले तू-तू, मैं-मैं हुई। इसके बाद बिजली कर्मी कनेक्शन काटने पहुंचे तो हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन

एक कर्मी ने मोबाइल से हाथापाई का वीडियो बनाना चाहा तो ग्रामीण भड़क गए और हंगामा करते हुए जेई व उनके साथ के कर्मियों को दौड़ा लिया। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को रोका और संदिग्ध स्थिति में मिले लोगों को घोरावल ले आई। अपराध निरीक्षक शमशेर यादव ने बताया कि प्रकरण में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन -
नेवारी गांव में आयोजित कैंप के दौरान जेई और कर्मचारियों के साथ कुछ लोगों ने हाथापाई की है। इस संबंध में जानकारी की जा रही है। प्रकरण को लेकर थाने तहरीर भी भेजी जा रही है। - एसबी ठाकुर, एक्सईएन विद्युत।

--
हाथापाई जैसी कोई घटना नहीं हुई। बिना सूचना के कैंप लगाया गया था। ग्रामीणों की समस्या सुलझाने की बजाय कर्मचारी कनेक्शन काटने लगे। लोगों ने बकाया जमा करने के लिए समय मांगा तो लाइनमैन ने हस्तक्षेप करने लगे। इसी कसाध्स विवाद की स्थिति बनी। - दिनेश यादव, प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed