{"_id":"665013146bd1b58f760c14c6","slug":"scorpio-collides-with-truck-one-dead-four-injured-including-in-sonbhadra-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: खड़ी ट्रक में टकराई स्कार्पियो, एक की मौत, मां-बेटा समेत चार घायल; जा रहे थे बीएचयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: खड़ी ट्रक में टकराई स्कार्पियो, एक की मौत, मां-बेटा समेत चार घायल; जा रहे थे बीएचयू
Fri, 24 May 2024 09:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 24 May 2024 09:40 AM IST
सार
Sonbhadra News: मृतक के समधी दिनेश ने बताया कि स्कार्पियो सवार सभी लोग रिश्तेदार हैं। राजेश की तबीयत कुछ दिन से खराब चल रही थी, जिनका उपचार कराने वाराणसी के बीएचयू जा रहे थे। रास्ते में यह घटना हो गई। यशोदा मृतक की पत्नी है। सोनू पुत्र है और उपेंद्र दामाद हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी में बेकाबू स्कार्पियो खड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कार्पियो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मां-बेटा समेत चार लोग घायल हुए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्कार्पियो सवार दुद्धी से बनारस जा रहे थे।
विज्ञापन
परासपानी स्थित वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर केशव राम महाविद्यालय के सामने खड़ी ट्रक में पीछे से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो तेज गति से टकरा गई। घटना में घायल चालक अमरेश (25) पुत्र रमाशंकर कुशवाहा, यशोदा देवी (48) पत्नी राजेश, उपेंद्र पनिका (34) पुत्र राजेश तीनों निवासी डूमरडीहा दुद्धी, सोनू (30) रहीगर पुत्र राजेश, राजेश रहीगर (53) पुत्र स्वर्गीय दयाराम दोनों निवासी रामानुजगंज बलरामपुर छत्तीसगढ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। चोपन पुलिस व राहगीरों की मदद से स्कार्पियो सवार घायल सभी घायलों को एम्बुलेंस से चोपन अस्पताल भेज दिया गया जहां से सभी को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में राजेश की मौत हो गई। उपेंद्र व अमरेश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन