फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Scooty collides with officer's vehicle, driver beaten

अधिकारी के वाहन से स्कूटी को लगी टक्कर, चालक की पिटाई

Sat, 29 Aug 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Scooty collides with officer's vehicle, driver beaten
सोनभद्र। हाल में जिले में कार्यभार संभालने वाले एक अधिकारी के वाहन चालक की दो दिन पहले कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। जानकारी मिलनेे पर मौके पर पहुंचे कुछ अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

दरअसल, बीते 27 अगस्त को बा रिश हो रही थी। कुछ दिन पहले जिले में सीडीओ का कार्यभार ग्रहण संभालने वाले डा.अमित पाल शर्मा की गाड़ी का चालक किसी काम से निजी वाहन लेकर उरमौरा की तरफ गया था। इस बीच उसकी गाड़ी पंजाब नेशनल बैंक के पास स्कूटी से टकरा गई। स्कूटी पर एक बालिका सहित तीन लोग सवार थे। वाहन के टक्कर से स्कूटी सवार गिर पड़े। जिससे बालिका घायल हो गई। इस घटना से नाराज लोगों ने अधिकारी के वाहन चालक वेद प्रकाश चौबे की पिटाई कर दी। उधर, इसकी जानकारी जब सीडीओ को मिली तो उन्होंने डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी को मौके पर भेजा। डीडीओ ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर मामला को रफा दफा कराया। डीडीओ ने स्वीकार किया कि चालक गाड़ी से अकेले किसी काम से निकला था। उरमौरा में बैंक के पास वाहन से स्कूटी सवार को टक्कर लग गई। जिससे नाराज लोगों उसकी पिटाई कर दी थी। हालांकि बाद में उन्होंने मौके पर पहुंचकर समझा बुझाकर दोनों पक्ष को शांत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed