फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   School bus vandalised, case filed against six

Sonebhadra News: स्कूल बस में की तोड़फोड़, छह पर केस

Sun, 05 May 2024 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
School bus vandalised, case filed against six
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जैत गांव में हेरोइन तस्करी के कई मामलों के आरोपियों ने गांव के ही एक व्यक्ति की पिटाई की और वहीं खड़ी स्कूल बस में तोड़फोड़ की। घटना दो मई की रात की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में जैत गांव निवासी बाबूलाल ने बताया कि वह अपने पुत्र के साथ दो मई की रात घर पर था। रात दस बजे गांव के ही शैलेश उर्फ गोपी, विमल उर्फ गोपाल, प्रतीक उर्फ बंटी, कमलेश उर्फ बागी, राजा, राजा बाबू ने उसके घर पर चढ़कर मारपीट की और वहीं खड़ी स्कूल बस में तोड़फोड़ की। पास में खड़ी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि ये आरोपी आए दिन गांव में मारपीट करते रहते हैं। इसी सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम जैत गांव से जमगाई निवासी सुजीत कन्नौजिया को 60 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं सगे भाई सोनू, गोपाल और सुधीर घटना के बाद से फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 11 फरवरी 2023 को कोतवाली पुलिस ने जैत गांव स्थित देवपठिया के हाते में बने कमरे से दो किलो से अधिक मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की थी। तब इस मामले में जैत गांव के गोपाल और सुधीर कुमार समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने 25 अक्तूबर को गैंग लीडर शैलेंद्र कुमार, गोपाल उर्फ विमल, सोनू उर्फ बंटी, अवधेश राम, राज भारती, चांदनी, बाबनंदन, सोनू सहित कुल 11 लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed