{"_id":"582ddd214f1c1b59369004f6","slug":"school-bus-operators-must-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बसों में महिला परिचालक जरूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बसों में महिला परिचालक जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Thu, 17 Nov 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस कप्तान रूडोल्फ अल्वारेस ने स्कूल बसों में महिला परिचालक को अनिवार्य बताते हुए कई सुझाव दिए। उनका कहना था कि कुछ बदलाव के जरिए अपराधों पर प्रभावी रोक लगा पाना संभव है।
परिवहन एवं यातायात विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसपी ने किया। इस मौके पर विधायक रामलल्लू बैस, नगर निगम की महापौर प्रेमवती खैरवार, अध्यक्ष चंद्र प्रताप विश्वकर्मा ने कई सुझाव दिए। परिवहन अधिकारी डीसी शाक्य ने द्वारा यातायात सुरक्षा से संबंधित 20 प्रस्तावों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। एसपी ने मप्र के प्रमुख सचिव परिवहन द्वारा जारी संकल्प पत्र का हवाला देते हुए बताया कि छात्राओं की स्कूल बस में संबंधित स्कूल की महिला सहायक के साथ शिक्षिका,महिला चालक, महिला परिचालक में से किसी एक की उपस्थिति बस में अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। यह व्यवस्था परिवहन अधिकारी स्कूलों के प्राचार्यो से बात कर सप्ताह भर में शुरू कर सकते है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में संचालिम समस्त यात्री वाहन बस, मैजिक, आटो रिक्शा के विंड स्क्रीन पर फिटनेस, परमिट, बीमा का उल्लेख होना चाहिए। विधायक श्री बैस ने कोयला परिवहन करने वाले वाहनों के लिए अलग से रोड़ की व्यवस्था का सुझाव दिया। स्पीड ब्रेकर में सुधार कराए जाने पर भी विधायक ने जोर दिया। इसी तरह समिति के अध्य पदाधिकारियों ने बेहतर यातायात के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। बैठक में एसडीएम विकास सिंह, संयुक्त कलेक्टर सीता राम प्रधान, आयुक्त नगर निगम आरपी सिंह आदि रहें।