फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Scholarships worth Rs 1.65 crore reached the accounts of 6789 students.

Sonebhadra News: 6789 विद्यार्थियों के खातों में पहुंची 1.65 करोड़ की छात्रवृत्ति

Sat, 27 Sep 2025 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:48 PM IST
सार

सोनभद्र में इस वर्ष विद्यार्थियों को समय से पहले ही छात्रवृत्ति मिली। मुख्यमंत्री ने नवरात्र पर 6789 छात्रों के खातों में 1.65 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए। इससे गरीब और मेधावी छात्रों को शिक्षा में मदद मिली है।

विज्ञापन
Scholarships worth Rs 1.65 crore reached the accounts of 6789 students.

विस्तार

सोनभद्र। छात्रवृत्ति योजना का लाभ इस साल विद्यार्थियों को सितंबर में ही मिल गया है। नवरात्र के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 3.96 लाख छात्र-छात्राओं के खाते में 89.96 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति भेजी। इसमें सोनभद्र के 6789 विद्यार्थियों को 1.65 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति मिली है।
विज्ञापन

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सीधा प्रसारण हुआ। सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या, डीएम बद्रीनाथ सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन भी सुना।
विज्ञापन

विधायक डॉ. अनिल मौर्या ने कहा कि सरकार बच्चों की पढ़ाई के लिए संकल्पित है। विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने महिला सशक्तीकरण पर प्रकाश डाला। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि छात्रवृत्ति से गरीब व मेधावी छात्रों को शिक्षा का समान अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed