फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Saved from becoming balika vadhu 35 years old bridegroom arrived to marry 15 year old bride

बालिका वधू बनने से बचाया: 15 साल की दुल्हन से शादी करने पहुंचा 35 साल का दूल्हा, मंडप में धमकी पुलिस

Fri, 23 Jun 2023 05:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Jun 2023 05:46 PM IST
सार


सोनभद्र जिले में प्रशासन की चुस्ती से एक बार फिर से एक नाबालिग बच्ची बालिका वधू बनने से बच गई। हालांकि दूल्हा और बराती मंडप से भाग निकलने में सफल रहे। 

विज्ञापन
Saved from becoming balika vadhu 35 years old bridegroom arrived to marry 15 year old bride
बालिका के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले के पेढ़ गांव में पुलिस और बाल संरक्षण इकाई की संयुक्त टीम ने एक नाबालिग को बालिका वधू बनने से बचा लिया। छानबीन में पता चला कि पैसे के लालच में नाबालिग की शादी की जा रही थी। टीम ने मौके से 1.09 लाख रुपये भी बरामद किया। मामले में संलिप्त तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पेढ़ में 15 वर्षीय किशोरी की शादी चल रही है। किशोरी की शादी मध्य प्रदेश के छतरपुर महराजपुर से आए 35 वर्षीय दूल्हे के साथ हो रहा था। टीम जब मौके पर पहुंची तो जयमाल की रस्म हो चुकी थी।

विज्ञापन

ये तीन लोग हुए गिरफ्तार

दुल्हन नाबालिग लग रही थी, जबकि दुल्हा दोगुने से ज्यादा उम्र का था। उसके माता-पिता से उम्र का साक्ष्य मांगा गया तो वह प्रस्तुत नहीं कर सके। दुल्हन बनी किशोरी ने बताया कि वह कक्षा पांचवी तक पढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भाजपा के सुरेश बने निर्विरोध उपसभापति, सपा का वॉकआउट, कांग्रेस के सदस्य बैठक से नदारद

जिला बाल संरक्षण इकाई के आरओडब्लू शेषमणि दुबे ने बताया कि पैसे के लालच में नाबालिग की शादी की जा रही थी। मौके से एक लाख 9 हजार नौ सौ रुपये भी बरामद हुए। पुलिस ने मामले में संलिप्त छतरपुर जिले के महराजपुर थाना क्षेत्र केदिलनिया निवासी दयाराम पाल, मुन्नीलाल पाल और घोरावल थाना क्षेत्र के पेढ़ गांव निवासी गोरेलाल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

किशोरी को को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जिला बाल संरक्षण अधिकारी व वन स्टाप सेंटर की अभिरक्षा में दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में एएचटीयू प्रभारी रामजी यादव, एसआई रामगोविंद यादव, घोरावल कस्बा चौकी प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह, वन स्टाप सेंटर की दीपिका सिंह, आरक्षी धनंजय यादव शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed