फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Saurabh Kant meets Shivpal, discusses election preparation

शिवपाल से मिले सौरभ कांत, चुनाव तैयारी पर चर्चा

Wed, 07 Jul 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Saurabh Kant meets Shivpal, discusses election preparation
सोनभद्र। युवा भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभकांत पति तिवारी ने सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात कर सोनभद्र की समस्याओं से अवगत कराया। आदिवासियों व बनवासियों को मिलने वाले अधिकार के साथ-साथ स्थानीय कल-कारखानों में जिले के युवाओं को रोजगार दिलाए जाने के लिए विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में घोरावल विधानसभा की जमीनी हकीकत और समीकरण पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं सपा/कांग्रेस गठबंधन से दुद्धी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनिल कुमार गोड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओबरा विधानसभा के कैलाश गोड़ एवं शाहगंज क्षेत्र के डोहरी ग्राम प्रधान राजू पाल ने भी क्षेत्रीय समस्याओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित सभी लोगों ने तीर धनुष एवं रोशन लाल यादव के स्वलिखित बुकलेट भेंट की गई। वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सरकार में आने पर सोनांचल वासियों को उनका हक अधिकार दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed