फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sarju president and Ambuj elected as treasurer

सरजू अध्यक्ष तो अंबुज कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित

Fri, 05 Feb 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sarju president and Ambuj elected as treasurer
ओबरा तहसील में शपथ लेते नवनिर्वाचित लेखपाल संघ के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा नवसृजित ओबरा तहसील का प्रथम द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को हुआ। इसमें सात पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर सरजू सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, तहसील मंत्री चंदन शर्मा, उपमंत्री योगेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष अंबुज देव पांडेय, ऑडिटर राजीव कुशवाहा निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार आए थे, लेकिन तीन पर्चा वापस हो गए। तहसील मंत्री के लिए तीन उम्मीदवार आए थे, लेकिन दो ने पर्चा वापस कर लिया। इस प्रकार से चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी संजय सिंह पटेल व राजेंद्र प्रसाद यादव तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय श्रीवास्तव, सुबोध कुमार सिंह और चुनाव प्रेक्षक बृजबिहारी मौर्य ने चुनाव संपन्न कराया। इस नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण खंड मंत्री विंध्याचल मंडल तेज प्रताप मौर्या ने दिलाया। इस मौके पर शपथ ग्रहण समारोह में ओबरा के एसडीएम प्रकाशचंद, तहसीलदार सुनील कुमार, जिलाध्यक्ष रामआसरे, जिलामंत्री विकास कुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed