फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Santosh Dubey became the president and Ramlakhan became the secretary

Sonebhadra News: संतोष दूबे अध्यक्ष और रामलखन बने सचिव

Thu, 24 Jul 2025 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Santosh Dubey became the president and Ramlakhan became the secretary
चोपन। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज यूनियन शाखा चोपन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। पूर्व में चुनाव के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों की कमेटी के गठन के बाद धनबाद मंडल के वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी की ओर पदाधिकारियों की घोषणा की गई ।
विज्ञापन

वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी के पत्र के आधार पर नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष संतोष कुमार दुबे सीनियर सेक्शन इंजीनियर, सतीश कुमार कार्यकारी अध्यक्ष, मोहन कुमार सिंह और नीतीश कुमार उपाध्यक्ष बनाए गए। राम लखन सिंह शाखा सचिव, प्रिंस कुमार संयुक्त सचिव, मोहम्मद अज़हर और नज़रुल हक़ सहायक सचिव बनाए गए। इसके अतिरिक्त रोशन सोनकर और विनय प्रसाद को संगठन सचिव बनाया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी इंद्रजीत कुमार को दी गई है। कार्यकारी सदस्य सुनील कुमार, विकास कुमार, ओम प्रकाश, धर्मेंद्र कुमार और रवि भूषण बनाए गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष संतोष कुमार दुबे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए रेलकर्मियों के हितों की आवाज़ उठाने की वचनबद्धता को दोहराया। कहा कि संगठन सदैव आपके साथ हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के शाखा सचिव जावेद अख्तर ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारी हित सर्वोपरि है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed