फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sanjana had comprehensible Teej Queen title

संजना सुबोध को मिला तीज क्वीन का खिताब

Thu, 20 Aug 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र Updated Thu, 20 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sanjana had comprehensible Teej Queen title
स्थानीय हिण्डाल्को प्रेक्षागृह में बुधवार की शाम को आयोजित तीज कार्यक्रम में संजना सुबोध को तीज क्वीन का खिताब मिला। इस मौके पर रेणुकूट महिला मंडल की सदस्याओं ने समा बाधा। श्रावणी तीज अध्यक्षा मंजुला कोहली के निर्देशन में पूरे जोश एवं उमंग के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


महिला मंडल की सचिव अबिका डोगरा ने मंजुला कोहली सहित अन्य सदस्याओं का स्वागत करते हुए तीज के महत्व पर प्रकाश डाला।

पारंपरिक परिधानों में पूरे साज-शृृंगार के साथ पधारी महिला मंडल की सदस्याओं ने एक के बाद एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरी शाम को यादगार बना दिया।

सबसे पहले पूनम राय, सुमन राय, सविता, और  हेमा सिंह ने कजरी गायन प्रस्तुत किया और उसके उपरांत सारिका अग्रवाल व मीनाक्षी गुप्ता ने मनमोहक सावन गीत सुनाया।
विज्ञापन


शशि पांडेय, सुनीता मिमानी, ज्योति विश्वकर्मा, अंजू वर्मा एवं  सोनिया सिंह ने अपने धमाकेदार नृत्य से सबको झूमने पर विवश कर दिया।

प्रार्थना शर्मा ने लघु हास्य नाटिका,  कुसुम मिश्रा, गीता अग्रवाल व आशिमा टंडन ने समूह गान प्रस्तुत किया। इसके बाद सबसे सुंदर परिधान व साज-शृंगार के लिए संजना सुबोध गौतम को तीज क्वीन घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षा मंजुला कोहली एवं कोषाध्यक्ष पूनम मेहरोत्रा ने संजना सुबोध गौतम को पुरस्कृत किया। सभी ने सावन के झूले का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed