फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sanitation worker's son becomes General Secretary of Kashi regio

Sonebhadra News: सफाईकर्मी का बेटा बना काशी क्षेत्र का महामंत्री, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Sat, 05 Sep 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sanitation worker's son becomes General Secretary of Kashi regio
रॉबर्ट्सगंज में नवनियुक्त भाजपा अनुसूचित मोर्चा के काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रा
सोनभद्र। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष और सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत को संगठन ने काशी प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं पूर्व जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। बृहस्पतिवार को पार्टी नेताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर अजीत रावत ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, क्षेत्रीय एवं जिला नेतृत्व समेत सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। स्वागत समारोह में समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि भाजपा में एक छोटा कार्यकर्ता भी बड़े पद पर पहुंच सकता है। अजीत रावत की नियुक्ति इस बात का प्रमाण है। जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि जमीन स्तर के कार्यकर्ता को क्षेत्रीय महामंत्री बनाकर पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया है। इससे जिले में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। संगठन का आभार जताते हुए अजीत रावत ने कहा कि एक सफाईकर्मी के परिवार से निकलकर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंचना पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक व्यवस्था में कार्यकर्ताओं के प्रति विश्वास को दर्शाता है।
विज्ञापन

इसी क्रम में पूर्व जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद को क्षेत्रीय मंत्री का दायित्व सौंपे जाने पर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल, संजीव त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, बृजेश श्रीवास्तव, शंभूनारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed