{"_id":"5ed52d0270c7150983712604","slug":"sand-site-attack-in-sonbhadra-11-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में बालू साइट पर हमले में 73 लोगों पर मुकदमा, 11 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में बालू साइट पर हमले में 73 लोगों पर मुकदमा, 11 गिरफ्तार
Mon, 01 Jun 2020 09:59 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 01 Jun 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नगवां बालू साइट पर तोड़फोड़ करने और खनन कार्य में बाधा डालने पर पुलिस ने 48 नामजद व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई बालू साइट पर कार्यरत अखिलेश सिंह निवासी ग्राम चदिया थाना कछवां, मिर्जापुर की तहरीर पर की है। इस मामले में 11 लोगों को सोमवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नगवां बालू साइट पर कार्यरत अखिलेश सिंह ने तहरीर देकर बताया कि रविवार की शाम बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने साइट पर धावा बोल दिया। ग्रामीणों ने पोकलेन मशीनों के शीशे तोड़ दिए। बैटरी निकाल कर फेंक दिया। बालू लोड करने आए ट्रक के चालकों व साइट पर मौजूद कर्मचारियों से गाली गलौज की।
पुलिस ने मामले में 48 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अजय पनिका, अरविंद, सुरेश, उदल, राजेश, हरिचरण, उमेश कुमार, दयाशंकर, रामअवतार, मंजय यादव, कुलदीप पुत्र मोती सभी निवासी ग्राम पकरी थाना विंढमगंज को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र के नगवां बालू साइट के पास 23 मई की शाम रामसुंदर (55) निवासी ग्राम पकरी का शव कनहर नदी में मिला था। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया, लेकिन परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस 24 मई को ही शव मिलने के बाद तहरीर लेने में आनाकानी कर रही थी।