फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Samples of 66 people have not been reported yet

अब तक 66 लोगों के सैंपल की नहीं मिली रिपोर्ट

Tue, 12 May 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Samples of 66 people have not been reported yet
सोनभद्र। गुजरात से विशेष ट्रेन से आए बहराइच निवासी श्रमिक की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद जिले में गैर प्रांतों व जनपदों से पहुंचे लोगों की जांच तेज कर दी गई है। इस बीच 19 और लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि नौ लोगों की रिपोर्ट भी आई है। सभी निगेटिव हैं। अब तक 499 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 433 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें से 432 निगेटिव व एक पाजिटिव मिला है। वहीं मंगलवार को प्रशासन और पुलिस के अफसर जिले में भ्रमण कर लॉक डाउन का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को गुजरात से विशेष ट्रेन से आए 1046 लोगों में से एक युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आने की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम एस. राजलिंगम के निर्देश पर स्वस्थ्य विभाग कोरोना पीड़ित को मिर्जापुर अस्पताल में भेजने के साथ ही बाहर से आने वाले सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच तेज कर दी है। जिले से सटे राज्यों/जिलों के बार्डरों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी बाहर से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही उनको प्रवेश करने दे रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को विभिन्न जिलों से पैदल चलकर राबर्ट्सगंज पहुंचने वाले लोगों ने अपने-अपने घर जाने से पूर्व जिला अस्पताल, क्वारंटीन सेंटरों पर पहुंच कर खुद ही थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच कराई। इसके बाद वे लोग अपने-अपने घरों को रवाना हुए। मंगलवार को राबर्ट्सगंज नगर में एसडीएम यमुना धर चौहान, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि ने अलग-अलग भ्रमण कर दुकानदारों को लॉक डाउन का पालन करते हुए कारोबार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि रोस्टर के विपरीत जो दुकानें खुलेंगी, उनको सील संबंधित दुकानदार के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बढ़ौली चौकी के पास पुलिस ने वाहनों के कागजातों की जांच की। इस दौरान पुलिस छह से अधिक आटो को कोतवाली में ले जाकर खड़ा करवाते हुए चालकों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। बगैर परमिशन के आटो संचालित होती पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed