{"_id":"5ea9b1f68ebc3e9028289c63","slug":"samples-for-two-drug-dealers-and-six-personnel-of-sonbhadra-who-came-in-contact-with-corona-positive-drug-dealer-of-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के कोरोना पॉजिटिव दवा कारोबारी के संपर्क में आए सोनभद्र के दो दवा व्यापारियों और छह कर्मियों के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के कोरोना पॉजिटिव दवा कारोबारी के संपर्क में आए सोनभद्र के दो दवा व्यापारियों और छह कर्मियों के लिए सैंपल
Wed, 29 Apr 2020 10:27 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: विचित्र सिंह
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
वाराणसी में कोरोना पॉजीटिव पाए गए व्यापारी के यहां से दवा लाने वाले सोनभद्र जिले के दुकानदारों की सूची तैयार कर उनके स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया बुधवार को शुरू कर दी गई। बुधवार को राबर्ट्सगंज के दो दवा व्यापारी व उनके छह स्टाफ को जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। सभी का जांच के िलए सैंपल बीएचयू भेजा गया है।
विज्ञापन
सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। वाराणसी के एक थोक दवा व्यापारी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। वाराणसी के जिला प्रशासन की तरफ से उक्त दवा व्यापारी के यहां से जिन जिलों के व्यापारी दवा क्रय करके ले गए है, वहां के प्रशासन को उनकी सूची उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
अभी तक जिले के दो दवा कारोबारियों द्वारा वाराणसी में कोरोना पॉजिटिव मिले कारोबारी के यहां से दवा लाने की पुष्टि होने पर बुधवार को प्रशासन हरकत में आ गया। डीएम एस. राजलिंगम के निर्देश पर फोर्स के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम राबर्ट्सगंज शहर के दो दवा की दुकानों पर पहुंची और दुकानदारों एवं वहां पर कार्य करने वाले छह कर्मियों को एंबुलेंस में बैठा कर जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों दुकानें बंद करा दी गईं। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया दोनों व्यापारियों समेत आठ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उनका सैंपल जांच के लिए बीएचयू वाराणसी भेजा गया है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों एवं कर्मियों को 14 दिनों तक घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। अभी पता लगाया जा रहा है कि जिले के और किन-किन व्यापारियों ने वाराणसी में कोरोना पॉजिटिव मिले दवा कारोबारी के यहां से दवा मंगाई है।