फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Samples are now being dug out in Chitpahari to detect uranium

Sonebhadra News: यूरेनियम का पता लगाने के लिए अब चितपहरी में खोदाई कर लिए जा रहे सैंपल

Sun, 20 Jul 2025 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Samples are now being dug out in Chitpahari to detect uranium
म्योरपुर। जिले के दक्षिणांचल में यूरेनियम की खोज के लिए चार साल से डेरा जमाए परमाणु ऊर्जा विभाग ने खोदाई तेज कर दी है।कुदरी पहाड़ी और आसपास सौ टन यूरेनियम का पता लगाने के बाद वहां से करीब दस किमी दूर ग्राम पंचायत पूर्वी देवहार में चितपहरी के जंगल में सर्वे के बाद नमूने के लिए खोदाई की जा रही है। यहां पर मशीनों से करीब 15 दिनों से खोदाई की जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, बोरिंग के जरिये तीन सौ मीटर गहरी खोदाई कर सैंपल लिए जाएंगे और फिर जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। लैब रिपोर्ट से पता चलेगा कि यहां यूरेनियम की मात्रा है या नहीं। हालांकि जांच और खोदाई में जुटे अधिकारी इस बारे में कोई भी जानकारी देने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि हम लोग जांच में जुटे हैं। जानकारी विभाग के निदेशक ही दे सकते हैं।
विज्ञापन

बहरहाल, चार साल पहले हुए हेलिकॉप्टर से सर्वेक्षण के बाद जिस तरह से विभाग यहां डेरा जमाए हुए है और लगातार नमूने एकत्र कर लैब भेज रहा है, इससे अनुमान लगाया रहा है कि यहां के जंगल और पहाड़ियों में खनिज संपदा का भंडार है। अगर चितपहरी के जंगल में यूरेनियम की पुष्टि होती है तो यह देश के परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed