फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sample of 81 people sent for investigation

81 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा

Wed, 27 May 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Sample of 81 people sent for investigation
सोनभद्र। जिले में गैर प्रांतों व जनपदों से आने वालों का सिलसिला अब भी जारी है। मंगलवार को रात से बुधवार की शाम तक करीब 1137 लोग आ चुके हैं। इनमें से लगभग 350 गैर जिलों और 787 सोनभद्र के रहने वाले थे। सभी का थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच के बाद रोडवेज बसों व अन्य संसाधनों से भोजन व राशन किट देकर उनके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

उधर, क्वारंटीन सेंटरों व होम क्वारंटीन लोगों में से 81 और लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके साथ ही अब तक 982 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 793 की रिपोर्ट आ गई है इसमें से 37 की रिपोर्ट बुधवार शाम को आई है, इसके साथ ही कुल 787 की रिपोर्ट निगेटिव व छह पाजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस केचलते पूरे देश को 31 मई तक के लिए लॉक डाउन कर दिया गया है। लॉक डाउन के चलते अधिकांश कल-कारखाने बंद पड़े है। इनमें काम करने वाले बेरोजगार हो गए है। गुजरात, महाराष्ट्र्, पंजाब, दिल्ली समेत अन्य प्रांतों मेें रोजी-रोटी की तलाश में गए लोग अपने-अपने घर वापस होने लगे है। सरकार ने जिला प्रशासन ने रात दस बजे से भोर चार बजे केबीच क्वारंटीन सेंटरों में रूके लोगों को बसों समेत अन्य वाहनों से घर नहीं भेजने का निर्देश दिया है। क्योंकि पूर्व में रात में चालकों नींद लगने के कारण गैर प्रांत व जिलों में दुर्घटनाएं हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम एस. राजलिंगम और पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने मातहतों को रेलवे ट्रैक और जंगली रास्तों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है, ताकि कोई भी श्रमिक पैदल गतंव्य न जा सकें। द्वय अधिकारियों ने अधिनस्थों को बाहर से आने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद भोजन, राशन किट देकर बसों समेत अन्य वाहनों से उनके घरों तक भेजवाने का आदेश दिया है। बुधवार को राबट्र्सगंज एसडीएम यमुना धर चौहान बाहर से आने वालों को उनके घरों तक भेजवाने में जुटे रहे।

वहीं दुद्घी और घोरावल एसडीएम भी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए बाहर से आने वालों का थर्मल स्केनिंग कराने के बाद उन्हें घर भेजवाने में जुटे रहे। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान बाहर से जिले में 1137 लोग पहुंचे थे। सभी का थर्मल स्केनिंग कराने के बाद घर भेज दिया गया। कहा कि बाहर से आने वालों को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed