फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Samajwadi party news

सपाजनों ने फूंका भाजपा अध्यक्ष का पुतला

Wed, 06 Jan 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 06 Jan 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi party news
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के शहीद होने से ज्यादा मुश्किल काम करने के बयान पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की है। बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज में कचहरी तिराहे पर जुलूस निकाला और नारेबाजी कर भाजपा अध्यक्ष का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।
विज्ञापन

उनके बयान की निंदा की और इसे शहीदों का अपमान करार देते हुए माफी मांगने की मांग की। इस दौरान हुई सभा में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा के नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बयान ने हमारे देश के रक्षक सेना के जवानों का मनोबल तोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन


देश के सेना के जवानों और भारत के लोगों से तत्काल अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए। कहा कि यदि पूजा और नमन करना चाहिए तो देश के सुरक्षा में लगे सेना के जवानों की पूजा करनी चाहिए, जिनके बल पर हम भारतवासी शांतिपूर्वक रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नगर उपाध्यक्ष मनोज केशरी, आशीष केशरी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विवादित बयान देकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा सिर्फ अपने हित की बात करती है। उन्हें देश की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है और पूरे भाजपा के लोग इस कुकृत्य पर चुप क्यों बैठे हैं। उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।


प्रदर्शन करने वालों में वारिस अली, सुरेश अग्रहरि, राकेश मौर्य, सुन्ना भाई, जय प्रकाश, मुकेश, मोतीलाल, राकेश, हरि भारती, अनिल गुप्ता, आशीष केशरी, मुन्ना मौर्य, मुमताज आलम, पंकज कश्यप, राजकुमार, राजू मौर्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed