फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Corona patients treated till midnight, next day's wedding in sonebhadra

सोनभद्र: आधी रात तक कोरोना मरीजों का किया उपचार, अगले दिन की शादी

Thu, 29 Apr 2021 10:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 29 Apr 2021 10:20 PM IST
सार

 ट्रामा सेंटर में तैनात  डॉ.गंगा वैश्य ने पेश की सेवा भावना की नई मिसाल 

विज्ञापन
Corona patients treated till midnight, next day's wedding in sonebhadra
कोविड नियमों का पालन करते हुए लिये सात फेरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के शक्तिनगर पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम रात-दिन लगी है। इन्हीं में हैं ट्रामा सेंटर के कोविड इंचार्ज डॉक्टर गंगा वैश्य जिन्होंने मिसाल पेश कर जिले के लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने 28 अप्रैल की रात तक कोरोना मरीजों का इलाज किया और बृहस्पतिवार को वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर लिया। 

विज्ञापन


डॉ. गंगाराम वैश्य की शादी दुधीचुआ गायत्री मंदिर में संपन्न हुई। उनके इस हौसले और जज्बे की चहुंओर सराहना हो रही है। डॉ. गंगा वैश्य कोरोना काल में रात तीन बजे तक कोविड मरीजों को देखते रहे हैं। उन्होंने कोविड नियमों का पालन करते हुए अपने जीवनसाथी के साथ सात फेरे लिए। जिले के लोगों ने वर-वधू की लंबी उम्र की कामना की है। सोशल मीडिया पर लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि डॉक्टर वैश्य से अन्य डॉक्टरों को कुछ सीखना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed