फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Salary of 18 officers stopped due to non-disposal of complaints in Sonbhadra

जन शिकायतों का निस्तारण न होने पर 18 अफसरों का वेतन रोका

Thu, 01 Apr 2021 06:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Salary of 18 officers stopped due to non-disposal of complaints in Sonbhadra
सोनभद्र। जिले के तमाम अफसर जन शिकायतों के निस्तारण के प्रति गंभीर नहीं है। डीएम अभिषेक सिंह ने जब इसकी समीक्षा की तो पता चला कि करीब 18 अधिकारी ऐसे हैं जिन्होंने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने में उदासीन हैं। डीएम ने ऐसे अधिकारियों का मार्च माह का वेतन रोक दिया है और उनसे जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिन अधिकारियों का वेतन रोकते हुए जवाब-तलब किया गया है, उनमें एसडीएम राबर्ट्सगंज व ओबरा, तहसीलदार घोरावल, खंड विकास अधिकारी कोन, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी करमा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी करमा व कोन, सहायक विकास अधिकारी दुद्धी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ओबरा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंण विभाग, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता विद्युत राबर्ट्सगंज, अधिशासी अभियंता विद्युत पिपरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि शामिल हैं। डीएम ने बताया कि इन अधिकारियों ने आईजीआरएस पोर्टल पर जनता की आने वाली शिकायतों को गंभीरता से न लेकर उनका निस्तारण नहीं किया। इस पर उनका वेतन मार्च माह का रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed