फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Saint Himalaya Giri, who embarked on a pilgrimage on foot from Girnar to Kashi, has reached Sonbhadra.

Sonebhadra News: गिरनार से काशी की पदयात्रा पर निकले संत हिमालय गिरि पहुंचे सोनभद्र

Fri, 16 Jan 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Saint Himalaya Giri, who embarked on a pilgrimage on foot from Girnar to Kashi, has reached Sonbhadra.
गुजरात के गिरनार से काशी और काशी से रामेश्वरम तक पैदल यात्रा पर निकले संत हिमालय गुरुदेव बुधवार की देर शाम सोनभद्र पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने उनका आत्मीय स्वागत के साथ ही छपका उपकेंद्र के पास स्थित हनुमान मंदिर पर रात्रि प्रवास की व्यवस्था की। सुबह वह आगे के लिए रवाना हो गए। बताया गया कि अब तक वह 9000 किमी की पदयात्रा कर चुके हैं। लगभग पांच हजार किमी की पदयात्रा बाकी है। इस पैदल यात्रा का मुख्य उद्देश्य सेवा कार्य, यज्ञ, गौ संरक्षण, और मंदिरों का जीर्णोद्धार है। गिरनार के जूनागढ़ से शुरू हुई यात्रा काशी पहुंची।
विज्ञापन

वहां से अब रामेश्वर के लिए यात्रा शुरू की गई है। जिले में पहुंची उनकी पदयात्रा का विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया और उनके ठहराव की व्यवस्था की। बुधवार की रात मुख्यालय पर ठहराव के बाद बृहस्पतिवार की शाम यात्रा चोपन पहुंची। वहां से शुक्रवार को आगे के लिए रवाना होगी। जिलाध्यक्ष बबलू पांडेय, प्रांत उपाध्यक्ष जनार्दन, धर्म रक्षा प्रमुख धर्मेंद्र पांडेय, संतोष कुमार पांडेय, गौ रक्षा प्रमुख शिव प्रकाश पांडेय, सत्संग समन्वयक अजय कुमार गुप्ता आदि उनके साथ यात्रा में लगे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed