{"_id":"57b3500b4f1c1bda786eb616","slug":"sailing-waved-tricolor-on-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर चहुंओर लहराया तिरंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर चहुंओर लहराया तिरंगा
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Tue, 16 Aug 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय में ध्वज की सलामी लेते जिला जज कुलदीप कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद न्यायालय, कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में 70वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जनपद न्यायालय में जिला जज कुलदीप कुमार द्वितीय, कलेक्ट्रेट में डीएम सीबी सिंह, पुलिस कार्यालय में एसपी लल्लन सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद जिलाजज और डीएम ने कहा कि जो भी व्यक्ति जिस भी पद पर है वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करे। उसका यही सेवा भाव देश को आजाद कराने वाले वीर सपूतों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कचहरी में ध्वाजारोहण के दौरान फैमिली कोर्ट न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव, एडीजे एफटीसी संतराम, सीजेएम संजय कुमार यादव, एसीजेएम अनिल कुमार खरवार, पूर्व सीजेएम राजेंद्र सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता रामजियावन सिंह यादव, एडीजीसी कुंवर वीर प्रताप सिंह, प्रमोद शुक्ला, लल्लू सिंह, अंबरीष पाठक आदि रहे।
वहीं कलेक्ट्रेट में सीडीओ महेंद्र सिंह, एडीएम रामचंद्र, ओएसडीडीएम अमरपाल गिरि, नेसार अहमद आदि मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गॉधी उद्यान में पौधरोपण हुआ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवा पत्नियों को अंगवस्त्रम्, मिष्ठान ,पुष्प व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। क्रास कंट्री रेस का शुभारंभ एसपी लल्लन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। विजेताओं को कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में ट्रैक शूट, टी-शर्ट एवं बैग आदि प्रदान कर सम्मानित किया। जिला अस्पताल में डीएम सीबी सिंह ने मरीजों को फल वितरण किया। डीएम सीबी सिंह ने मारकुंडी चढ़ाई के पास उपसा के टोल प्लाजा पर पौधरोपण किया। कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन भवन पर अध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर महामंत्री रमेश प्रसाद चौबे, चंद्रभूषण प्रसाद मिश्र, रामचंद्र मिश्र आदि रहे। सदर तहसील भवन पर सदर एसडीएम डॉ. विश्राम सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर तहसीलदार दिनेश कुमार मिश्र, कानूनगो अवधेश तिवारी, लेखपाल राजेश मिश्रा, छविंद्र मौर्या, एमएन मालवीय, राजू मौर्या आदि मौजूद रहे। उधर उपनिबंधक कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया। म्योरपुर: रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर महावीर महतो ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर विजय सोय, धीरेंद्र कुमार, रामबाबू, राजकुमार, कमलेश, रजनीश कुमार राजेश आदि मौजूद रहे।
दुद्धी: स्वतंत्रता दिवस तमाम विद्यालयों के बच्चों द्वारा मनमोहक झांकियां एवं प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यालयों, कोतवाली, तहसील, सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं में झंडा फहराया गया। बच्चों ने विद्यालयों में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। तहसील में एसडीएम गिरजाशंकर सिंह, कोतवाली में लक्ष्मण राय के नेतृत्व में न्यायालय परिसर में दुद्धी बार और सिविल बार के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, राम अजोर भारती ने भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कॉलेज में प्राचार्य राम लोचन यादव, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मंगलम, डीसीडीएफ लैम्प्स चैयरमेन जुबैर आलम ने कनकोड़वा प्राथमिक विद्यालय पर, प्रधानाचार्या शहनाज ने, नगर पंचायत दुद्धी सुनीता कमल ने, डुमरडीहा ग्राम पंचायत में प्रधान शकुंतला देवी ने, मां गायत्री शिक्षण संस्थान सुरेंद्र अग्रहरि ने तथा विधायक रूबी प्रसाद ने सुखन अली स्वतंत्रता सग्राम सेनानी के स्मृति पर झंडा फहराया।