फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Safety Barriers Being Installed at Railway Crossing; Traffic May Be Suspended Starting Today

Sonebhadra News: रेलवे क्राॅसिंग पर लगने लगे सेफ्टी बैरियर, आज से बंद हो सकता है आवागमन

Thu, 28 May 2026 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Safety Barriers Being Installed at Railway Crossing; Traffic May Be Suspended Starting Today
रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रासिंग के समीपसेफ्टी बैरियर लगाते श्रमिक। स्रोत निर्माण एजेंसी
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 37 पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी की ओर से सड़क के दोनों तरफ सुरक्षा बैरियर लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार से मार्ग पर आवागमन बंद किया जा सकता है। इसके लिए रूट डायवर्जन का पालन करने का अनुरोध किया जा रहा है। जगह-जगह रूट डायवर्जन से संबंधित पोस्टर लगाए गए हैं और लाउडस्पीकर से भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग पर करीब 54 करोड़ की लागत से रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण होना है। करीब 12 मीटर चौड़ा और 900 मीटर लंबे इस आरओबी का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले सुरक्षा से संबंधित कार्याें पर जोर दिया जा रहा है। निर्माण एजेंसी झांझरिया कंट्रक्शन के लाइजनिंग ऑफिसर शिवम शुक्ला ने बताया कि आरओबी के लिए सड़क के दोनों ओर सुरक्षा संबंधित कार्य कराए जा रहे हैं। आसपास रिहायशी मकान बने हुए हैं, ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही गति अवरोधक और चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएंगे। सभी सुरक्षा इंतजाम पूरे होने के बाद मार्ग पर वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर आरओबी निर्माण के दौरान पैदल यात्री और दो पहिया वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद किए जाने की सूचना से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी लोगों ने भाजपा नेता धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

स्वयं अतिक्रमण हटाने में जुटे लोग
रेलवे क्राॅसिंग पर आरओबी केे निर्माण के मद्देनजर सड़क किनारे गुमटी रखकर, चाय-नाश्ता, सब्जी, दर्जी, मोची और नाई का काम कर रहे लोग स्वयं से अतिक्रमण हटाने में लगे हैं। बृहस्पतिवार को भी लोगों को गुमटी के साथ ही अन्य सामान हटाते हुए देखा गया। अब तक 10 से अधिक दुकानदार स्वयं से अतिक्रमण हटा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा कराने के लिए दोनों तरफ सेफ्टी बैरियर लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा मानकों के अनुसार कार्य पूरा होने के बाद शुक्रवार से आवागमन बंद कर दिया जाएगा। लोगों से अपील है कि वह जिला प्रशासन की तरफ से जारी रूट डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें। - देवेश, प्रोजेक्ट मैनेजर -झांझरिया कंट्रक्शन निगम लिमिटेड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed