फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Safe grandparents, grandparents' campaign started in Kankshi districts

आकांक्षी जिलों में सुरक्षित दादा-दादी, नाना-नानी अभियान शुरू

Tue, 05 May 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Safe grandparents, grandparents' campaign started in Kankshi districts
सोनभद्र। नीति आयोग के सीईओ अमिताभकांत ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से देश के 25 महत्वाकांक्षी जिलों में पिरामल फाउंडेशन के साथ मिलकर दादा-दादी, नाना-नानी अभियान की शुरूआत की है। इन महत्वाकांक्षी जिलों में यूपी के पांच जिलेसोनभद्र, बलरामपुर, बहराइच, श्रवस्ती और चित्रकूट भी शामिल हैं। विश्व में चल रहे वैश्विक महामारी कोविड-19 को लेकर समाज के वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए नीति आयोग के साथ मिलकर पिरामल फाउंडेशन और जिला प्रशासन के सहयोग से जिले में सुरक्षित दादा दादी, नाना नानी अभियान की शुरुआत की गयी है। इस अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों को फोन के जरिए संपर्क करके उनकी जरूरतों व स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त करना है। जिससे उन बुजुर्गों को संक्रमित होने से बचाया जा सके और कोरोना वायरस के प्रकोप को कम किया जा सके। पिरामल फाउंडेशन के सोहेल अहमद अंसारी ने बताया कि अभी तक इस अभियान के तहत सोनभद्र में 125 स्वयंसेवक जुड़ कर अभियान में हमारा सहयोग कर रहे है। यह लोग अपने आसपास के बुजुर्ग व्यक्तियों को फोन के जरिए जागरूक करने के साथ ही गांव के अंधविश्वास को कम करने का काम भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed