{"_id":"5e7a2f368ebc3e768343eabd","slug":"sadar-mla-gave-five-lakhs-to-rescue-from-corona-sonbhadra-news-vns5174135174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव को सदर विधायक ने दिये पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव को सदर विधायक ने दिये पांच लाख
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कोरोना वायरस से निबटने के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा किया है। मंगलवार को उन्होंने बताया कि उन्होंने सैनिटाइजर, पीपीई ड्रेस किट, वेल्टीनेटर व सह उपकरण मॉस्क, ग्लप्स आदि सामग्री के लिए अपने निधि से पांच लाख रुपये दिया है। कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जनता से आग्रह कर रहे हैं कि वह अपने अपने घरों में ही रहें। करोना एक ऐसी बीमारी है जो पूरे विश्व में अपना पैर फैला चुकी है और इससे बचने के लिए हमारी सतर्कता ही सबसे महत्वपूर्ण है। कम से कम घरों के बाहर निकलें। अति आवश्यक कार्य हो तभी बाहर निकलें। एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बना कर रहें।
मॉस्क, सैनिटाइजर, साबुन का प्रयोग करें। एक जगह इकट्ठा न हों। घोरावल: स्थानीय विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्या ने कोरोना संकट के मद्देनजर अपने विधायक निधि से 5 लाख रुपये जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मुख्य विकास अधिकारी को एक लेटर जारी कर विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से मास्क, सैनिटाइजर दवा व अन्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई है।
विधायक ने जनता से अपील की है कि समय- समय पर जारी सरकारी नियमों का पालन करते रहें। जिससे कि सभी को सुरक्षित रखा जा सके। इस समय जो भी सरकारी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं,जनता के हित को देखते हुए किया गया है।